मऊ - ईद के त्योहार को लेकर शांति समिति की बैठक सम्पन्न

                         
जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी की अध्यक्षता में ईद के त्योहार को लेकर शांति समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। 
उक्त अवसर पर शांति समिति के सदस्यों द्वारा बताया गया कि इस बार ईद का त्यौहार लोग अपने घरों में मनायेंगे तथा मस्जिदों में भीड़ इकठ्ठा नही करेंगे। उक्त अवसर पर शांति समिति के सदस्यों द्वारा साफ-सफाई के सम्बन्ध में,तथा सम्बन्धित क्षेत्र की समस्याओं के बारे में बताया गया। जिसपर जिलाधिकारी द्वारा सभी समस्याओं का निस्तारण कराने का निर्देश सम्बन्धित अधिकारी को दिये।
उक्त अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि अलविदा का नमाज एवं ईद का नमाज आप सभी लोग अपने घरों में ही एक निश्चित दूरी के साथ रहकर मनाये एवं सभी लोग अपने परिवार के बच्चों एवं सभी सदस्यो को कोरोना वायरस के बारे में जागरूक करें तथा अपने परिवारजनो को घर से बाहर न जाने दें।
जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि सड़को पर लाक डाउन की स्थिति ठीक है लेकिन गलियों में काफी ज्यादा भीड़ देखने को मिल रही है इसलिए गलियों में भीड़ इकठ्ठा न होने दें। तथा इस वायरस से बचने के लिए निश्चित दूरी बनाये रखना ही इसका एक उचित उपाय है।

उक्त अवसर पर पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य द्वारा बताया गया कि हर काम लाठी और डंडे के बल पर नहीं किया जा सकता है इसलिए जो भी समितियां हैं वह अपने अपने क्षेत्र में लोगों को इस वायरस के बारे में जागरूक करें एवं केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा जो भी गाइडलाइंन है उसके अनुसार ही कार्य करें एवं अलविदा नमाज़ एवं ईद नमाज़ घरो के अंदर ही करे।
पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया की आप समस्त जनपदवासी अपने घर में रहें एवं अपने बच्चो को भी घर से बाहर न जाने दें, उन्होने कहा कि एक कोरोना वायरस से संक्रमित व्यक्ति पुरे देश में संक्रमण फैला सकता है। यह वायरस किसी भी उम्र के व्यक्ति में आ सकता है इसलिए आप लोग अपने घरों में रहें। कार्यक्रम का संचालन राजेश श्रीवास्तव द्वारा किया गया।
उक्त अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक, मुख्य राजस्व अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, नगर पालिका अध्यक्ष तैयब पालकी, भरत लाल राही, पूर्व विधायक इम्तेयाज,श्रीकांत त्रिपाठी, संजय वर्मा,दिनेश भारती, अबू फैसल, प्रदीप वर्मा सहित समस्त शांति समिति के सदस्य उपस्थित रहे।