एक जून से चलने वाली 100 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के लिए टिकट की बुकिंग आज 10 बजे से शुरू होगी।

Click on image to read
100 Train list

नई दिल्ली. भारतीय रेलवे (Indian Railways) 200 स्पेशल ट्रेनों के लिए आज से टिकटों की बिक्री करेगी. रेलवे मंत्रालय द्वारा बुधवार को एक जून से चलने वाली ट्रेनों की लिस्ट जारी की है. रेलवे की ओर से बताई गई ये 100 नॉन एसी ट्रेन अपने तय टाइम टेबल (Train Timetable) के हिसाब से चलेंगी. एक जून से चलने वाली 100 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के लिए टिकट की बुकिंग आज 10 बजे से शुरू होगी. यात्री रेलवे की सब्सिडियरी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) की वेबसाइट और ऐप पर ट्रेन टिकट बुक कर सकते हैं।
 इन ट्रेनों में अधिकतम 30 दिन आगे तक का टिकट लेने की अनुमति होगी। वेटिंग और आरएसी का टिकट भी नियमानुसार मिलेगा, लेकिन वेटिंग वालों को यात्रा की अनुमति नहीं दी जाएगी। तत्काल एपं प्रीमियम तत्काल बुकिंग की अनुमति नहीं होगी।