Mau- रविवार को संपूर्ण जनपद में एक साथ रहेगी साप्ताहिक बंदी।


  • रविवार को संपूर्ण जनपद में एक साथ रहेगी साप्ताहिक बंदी
  • कोपागंज कस्बे से हॉटस्पॉट समाप्त, लॉक डाउन रहेगा जारी

मऊ। संपूर्ण जनपद में प्रत्येक रविवार को सभी प्रतिष्ठान पूर्णतया बंद रहेंगे। इस दौरान पूर्ण लॉक डाउन का पालन किया जाएगा। उक्त जानकारी देते हुए जिलाधिकारी ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि जनपद के अन्य कस्बों में अलग-अलग दिन की निर्धारित बंदी भी रविवार को ही मान्य होगी। इस आदेश का उल्लंघन करने पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।