गरीब जनता त्रस्त, कोटोदार मालामाल- Mau


मधुसूदन तिवारी- कोपागंज  (मऊ ) कोपागंज विकास खंड के कुछ ग्राम सभा से कुछ व्यक्तियों द्वारा शिकायत मिल रही है कि जो सरकार के दिशा निर्देश का कोटेदारों द्वारा मानक के अनुरूप खाद्यान्न वितरण नहीं किया जा रहा है एक तरफ केंद्र व राज्य सरकार इस महामारी की घड़ी में गरीबों एवं असहाय लोगों के लिए नई नई योजनाएं ला रही है तो दूसरी तरफ कोटेदारों द्वारा मिलने वाले खाद्य पदार्थों चावल गेहूं प्रति व्यक्ति के हिसाब से कटौती का मामला प्रकाश में आया है आपको बताते चलें कि कोपागंज विकास खंड के 81 गांव से राशन में हो रही धांधली की खबरें आने के बाद भी कोटेदार गरीब जनता के साथ खिलवाड़ करते दिख रहे हैं वही जनता का कहना है प्रति व्यक्ति के हिसाब से दिया जा रहा राशन में कटौती हो रही है जिन लोगों के राशन कार्ड में 6:00 यूनिट है उनको 25 किलो राशन ही उपलब्ध कराया जा रहा है और बाकी का बचा राशन कोटेदारों द्वारा ब्लैक किया जा रहा है कुछ गरीबों का  कहना है कि  देश में  कोरेना  ऐसी महामारी चल रही है हम लोग खाने पीने के लिए परेशान है इसके बावजूद भी  कोटेदार द्वारा  कम राशन दिया जाता है  जो सरासर गलत है   इस संबंध में पूछे जाने पर क्षेत्रीय आपूर्ति स्पेक्टर सौरभ सिंह ने कहा कि मामला संज्ञान में नहीं है इसकी जांच करवा कर उचित कार्रवाई की जाएगी।