मऊ -- कोरोना जागरूकता अभियान के लिए जनपद की सशक्त महिलाओं के द्वारा एक सुरक्षा कवच टीम बनाई गई है जो जन जन तक लोगो को जागरूक करेगी मऊ रोटी बैंक की आदिशक्ति टीम चाइल्ड मजिस्ट्रेट विनीता पांडेय जी के नेतृत्व में जिला कलेक्ट्रेट परिसर से कोरोना जागरूकता अभियान को मा0 जिलाधिकारी महोदय द्वारा हरि झंडी दिखाकर रवाना की गई ।
रोटी बैंक की सदस्य डॉ नम्रता श्रीवास्तव जी ने बताया कि यह अभियान रोटी बैंक के द्वारा आज लोंगो को कोरोना से जागरूक करने के लिए सभी गांव में प्रत्येक दिन जागरूकता अभियान चलाएगी इस कड़ी में आज अदरी नगर पंचायत में रोटी बैंक आदिशक्ति टीम वहाँ के ईओ अमरनाथ सरोज,व वरिष्ठ युवा समाजसेवी एडवोकेट ऋषि राज मद्धेशिया जी के साथ मिलकर स्टेशन रोड अदरी में सभी लोगो को कोरोना के प्रति जागरूक किया उनको प्रतिदिन मास्क पहनने, हमेशा हाथ की सफाई, सेनेटाइजर, करनी एक दूसरे से सामाजिक दूरी बनाने के लिए प्रेरित किया इस अवसर पर नीलम सर्राफ़, ममता सक्सेना, रितु अग्रवाल, नूपुर अग्रवाल,संगीता जी, आभा तिवारी,पूजा जी,अमरनाथ मद्धेशिया, हाजी हबीबुल्लाह टांडवी, गौरव, अनिल, अभिषेक मद्धेशिया, संजीव जी आदेश श्रीवास्तव,ओमप्रकाश, सोनू, धनेश शर्मा,नीरज गुप्ता मौजूद रहे

