Mau- पूरा विश्व कोरोना वैश्विक महामारी से परेशान है और इस दुःख की घड़ी में हमारे कोरोना वारियस मुस्तैद खड़े है जिसके चलते किसी भी व्यक्ति को किसी भी प्रकार की समस्या ना झेलनी पड़े लेकिन सरकार इसका ख्याल नही रख रही है ऐसा आरोप रोडवेज के डाइबरों ने लगाया |
उत्तर प्रदेश के मऊ जनपद में श्रमिक एक्सप्रेस ट्रेन जो की अहमदाबाद गुजरात सूरत में काम कर रहे मजदूरों को लेकर आयी जिसमे 1295 लोग मौजूद थे इसको घर तक सही सलामत तक छोड़ने के लिए रोडवेज के बसों को लगाया गया था सुबह 8 बजे से लेकिन ट्रेन 2 बजे अपने गंतव्य स्थान पर आयी तो काफी लेट हो गया तब डाईवरों ने आरोप लगाया की हमे बहुत पहले ही बुला लिया गया हम घर से जो दो तीन रोटी लेकर आये थे की रास्ते में खा लगे लेकिन ट्रेन का इंतजार करते करते भूख इतनी तेज लग गयी की हम उसे भी खा लिए अब सोचना यह है की रास्ते में क्या खायेगे 14 घंटा का सफर है मै कैसे बस चलाऊगा अब तो केवल पानी का सहारा है न रास्ते में होटल खुला है न ढाबा जिससे हम अपना भूख मिटा पायेगे |
