Ballia- 48 दिनों तक कोरोना मुक्त रहने के बाद बलिया भी पॉजिटिव मरीज वाले जिले में शामिल हो गया ।
बता दे कि जनपद बलिया में तहसील बैरिया गांव चांद दियर निवासी राहुल कुमार पुत्र श्री अशोक साह कोरोना पॉजिटिव निकला है। 4 मई को ट्रेन संख्या 09455 से अपने 10 साथियों के साथ जौनपुर पहुंचा था । वहां थर्मल स्कैनिंग के बाद बस द्वारा बलिया भेजा गया। बलिया आने पर जिला प्रशासन द्वारा DAV इंटर कॉलेज में quarantine करवाया गया। सेम्पल 07 मई को लेकर जांच के लिये भेजा गया था, जिसकी रिपोर्ट 11 मई को पॉजिटिव आ गई।

