मऊ --87 तबलीगी जमाती लोग घर भेजे गए


तब्लीगी जमात के 87 लोग लिटिल फ्लावर स्कूल क्वारंटाइन सेंटर मऊ से मेरठ, नजीबाबाद, मुरादाबाद, गाज़ियाबाद, बुलंदशहर के लिय 41 दिन के बाद 3 बसों से रवाना किये गए।

अपर जिलाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक, तहसीलदार सदर थाना अध्यक्ष 10 बजे सुबह से ही मौजूद रहे। सभी लोगो को अफ्तार व सहरी का सामान जमात के साथियों की तरफ से लोगो को दिया गया। प्रशासन की तरफ से सभी लोगों को एक महीने के राशन की किट दीगयी। सभी जमातियों को विदा करने के लिय पूर्व चेयरमैन अरशद जमाल, मुफ़्ती जावेद, इक़बाल जावेद, शमीम अहमद, हाजी रियाज़ अहमद, मौलवी अफरोज, एज़ाजूदुद्दीन, मौलवी सलाहुद्दीन, मौलवी इमदाद, मौलवी शमशाद, मिसबाहुद्दीन, इरफान दानिश, इनामुलहक, हंजला इत्त्यादि लोग उपस्थित थे।