मोहम्मदाबाद गोहना--महिला ग्रामोद्योग सेवा समिति ने किशोरियों को स्वच्छता,साफ़ , सफाई ,और स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक

महिला ग्रामोद्योग सेवा समिति ने किशोरियों को स्वच्छता,साफ़ , सफाई ,और स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक मोहम्मदाबाद गोहना --वैश्विक महामारी कोविड 19 और उससे निपटने के लिए लाख डाउन से सबसे ज्यादा प्रभावित महिलाएं किशोरिया एवं बच्चे हुए हैं ।जहां महिलाएं और बच्चे अपने स्वास्थ अधिकारों से वंचित हुए वही किशोरियां अपने स्वास्थ्य स्वच्छता और पोषण जैसी आवश्यक सेवाओं से वंचित हुई हैं। स्थानीय स्वैच्छिक संगठन महिला ग्रामोद्योग सेवा समिति जमीन बरामदपुर द्वारा किशोरियों के स्वास्थ्य व्यक्तिगत स्वच्छता एवं पोषण की उपलब्धता के लिए ग्राम सुरहुरपुर के प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में कार्यशाला का आयोजन कर 100 किशोरियों को स्वक्षताकिट, सेनेटरी पैड, व मास्क का वितरण किया। कार्यशाला में माहवारी व्यक्तिगत स्वच्छता शारीरिक दूरी ,हाथ की स्वच्छता ,मास्क का उपयोग खासने एवं छीकने के विशेष तरीके ,किशोरियों का खानपान ,स्वस्थ रहने के उपाय ,रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के उपाय आदि विषयों पर चर्चा की गई और उन्हें जागरूक किया गया ।साथ ही उनके घर मोहल्ले गांव में बाहर से आए व्यक्तियों का 21 दिन होम कोरंट टाइन के मानकों का पालन करवाना और अपने परिवार में करोना से बचाव के लिए उचित आदतों व्यवहारों का पालन कैसे करना है विषय पर जानकारी देकर किशोरियों को जागरूक किया गया कार्यक्रम में महिला ग्राम उद्योग सेवा समिति के समन्वयक संजय मिश्रा बी एम सी श्रीमती सरोज शुक्ला आशा संगिनी श्रीमती शीलतातिवारी एवं आशा रूबी यादव ,गीता चौहान ,सुनीता चौहान और आंगनबाड़ी आशा राय एवं सहायिका सहित राजेंद्र कुमार संजय गुप्ता आदि उपस्थित रहे।