थाना हलधरपुर पुलिस को उस समय सफलता हाथ लगी जब अईलख बलिया बार्डर के पास से एक अपाची (बिना नम्बर) पर सवार तीन व्यक्तियों को रोकने के इशारा किया गया तो बाइक सवार वाहन पीछे मोड़कर भागने का प्रयास किया जिस पर मौजूद पुलिस बल द्वारा तत्परता दिखाते हुये दो लोगों को पकड़ लिया गया, इस दौरान एक व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। पूछताछ में उक्त व्यक्तियों द्वारा अपना नाम राजू बनवासी पुत्र संजय बनवासी निवासी डीहतिलक ठाकुर थाना हलधरपुर व सुनील बनवासी पुत्र रामप्रसाद निवासी कालनपुर थाना जमनिया जनपद गाजीपुर बताया गया तथा भागने वाले व्यक्ति का नाम आदित्य उर्फ गोल पुत्र बृजेश यादव निवासी पहसा थाना हलधरपुर बताया गया जो थाना स्थानीय पर पूर्व में पंजीकृत मु0अ0सं0 23/20 धारा 392 भादवि में वांछित अभियुक्त हैं। उक्त पकड़े गये अभियुक्तों के तलाशी के दौरान उक्त लूट व अन्य घटनाओं से सम्बन्धित आभूषण, 9 हजार रुपये व घटना में प्रयुक्त मोटर साईकिल अपाची बरामद हुयी।
Home
breaking
mau
News
मऊ -स्वर्ण व्यवसायी से हुये लूट मामले का हुआ खुलासा, कब्जे से लूट के आभूषण/रुपये व लूट में प्रयुक्त मोटर साईकिल बरामद।