मऊ --श्री शीतला माता धाम समिति ने दुकानदारों के प्रति दिखाई दरियादिली

श्री शीतला माता धाम समिति ने दुकानदारों के प्रति दिखाई दरियादिली मऊ --नगर के सुप्रसिद्ध आस्था एवं श्रद्धा का केन्द्र श्री शीतला माता धाम व्यवस्था समिति के महामंत्री संजय खंडेलवाल ने बताया कि 
माँ शीतला की असीम कृपा व समिति के संरक्षक अलक्षेंद्र विक्रम सिंह उर्फ बाबू मदन सिंह की प्रेरणा और समिति के संयुक्त आम सहमति के आधार पर यह निर्णय लिया गया कि लाक डाउन के अंतर्गत 2 माह तक पूरा मंदिर परिसर बंद रहा रहा जिससे दुकानदारों ने बिलकुल व्यापार नहीं किया। इस मानवीय आधार पर 2 महीने का किराया सभी दुकानदारों से नहीं लिया जायेगा । यह सामाजिक समरसता एवं धर्म व आस्था का प्रतीक है। इस सहमति में विशेष रुप से बाबू मदन सिंह, विनोद जाय सवाल ,संजय वर्मा, रामकेर विश्व कर्मा ,विजय तुलस्यान ,राम अवध सिंह, पारसनाथ गुप्ता ,गोविन्द दास मद्धेशिया, एस पी अग्रवाल, सर्वेश उपाध्याय, सुनील गुप्ता, पुल्लु मद्धेशिया ,पराग ,डॉ एस एन खत्री, अशोक राय, अखिलेश राय , डॉ राम गोपाल गुप्ता ,गिरीश चंद मद्धेशिया, भरत लाल राही समेत सभी सदस्यों का योग दान रहा।