- शासन द्वारा मऊ जिले के पांच अस्पतालों को मरीज देखने को मिली अनुमति
- शासन द्वारा प्रदेश भर के सैकड़ों अस्पताल किए गए चिन्हित
लखनऊ:- यूपी में कोरोना वायरस संक्रमण की रफ़्तार में कमी आने तथा ऑरेंज व ग्रीन जोन में 21 दिन बाद भी कोई नया केस न मिलने से छूट का दायरा बढ़ा दिया गया हैं। बाजार धीरे-धीरे खुलने लगे हैं। इसी कड़ी में प्राइवेट चिकित्सालयों को भी खोंलने की मंजूरी शासन ने प्रदान की हैं।
सरकार के निर्देशानुसार उन्हीं अस्पतालों को खोला जाएगा जहां चिकित्सकीय सुविधाएं मानक के अनुरूप हो। पूर्ण रूप से लॉकडाउन का पालन कराते हुए ये अस्पताल मरीजों का इलाज करेंगे।
कोरोना वायरस को भगाने के लिए पूरी तरह सक्षम जिले के भी पांच निजी अस्पतालों को खोंलने की अनुमति मिली हैं।
जिनमें फातिमा अस्पताल, शारदा नारायन अस्पताल, राहुल अस्पताल, प्रकाश अस्पताल व सत्यम अस्पताल शामिल हैं। इन अस्पतालों को इंफेक्शन प्रीवेंशन प्रशिक्षण के उपरांत आपातकालीन/इमरजेंसी सेवाएं प्रदान करने हेतु अनुमति मिली हैं।

