आज पूरे विश्व मे कोरोना महामारी फैल चुकी है। कोरोना से आमजन को बचाने के लिए पूरे विश्व मे हर जगह कोरोना योद्धा सुरक्षा कवच बन के तैनात है। मऊ रोटी बैंक इन योद्धाओं को सलाम करती है।
अपने मऊ शहर के कोरोना योद्धाओं के जज्बे को सलाम करते हुए उनकी हौसला अफजाई के लिए मऊ रोटी बैंक ने मदरसा हफ़िया अहले सुन्नत बहरुल उलूम के नायब प्रबंधक हाजी हबीबुल्ला तांडवी जी के साथ मिलकर शहर में तैनात सभी कोरोना योद्धाओं को सुरक्षा कवच बांधा गया तथा उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की गई।
इस अवसर पर मुख्य रूप से मऊ रोटी बैंक के प्रबंधक अमरनाथ मद्धेशिया तथा अध्यक्ष अभिषेक मद्धेशिया, महामंत्री धनेश शर्मा, सह-कोषाध्यक्ष गौरव मद्धेशिया,मीडिया प्रभारी आदेश श्रीवास्तव ,डबलू गुप्ता आदि मौजूद रहे।

