फल व सब्जी मंडी के अध्यक्ष भोला सोनकर ने दी 65000/- का चेक प्रधानमंत्री केयर फंड को

फल व सब्जी मंडी के अध्यक्ष भोला सोनकर ने दी 65000/- का चेक( सहयोग राशि) प्रधानमंत्री केयर फंड को मऊ-- आज के वर्तमान परिवेश में विभिन्न प्रशासनिक एवं गैर प्रशासनिक समस्यायों से जूझता देश का व्यापारी समाज हमेशा की तरह आज भी देश के लिये अपनी पाई पाई न्योछावर करने को तैयार है । हम जिन छोटे व्यापारी भाइयों से गलियों, सड़कों पर ठेले से विक्री करते हैं एवं उनसे मोल भाव करके फल सब्ज़ी आदि खरीदते हैं, आज उन्ही व्यापारी भाइयों ने अपनी कड़ी मेहनत से अर्जित पैसे से देश के लिए ₹65 हज़ार का सहयोग राशि चेक द्वारा प्रधानमंत्री केअर फण्ड में दिया । मऊ जनपद के सब्ज़ी एवं फल विक्रेता व्यापारी एवं फल मंडी समिति के अध्यक्ष भोला सोनकर जी एवं मऊ व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष भाई अजय साहू जी जिनके कुशल मार्ग निर्देशन में जिलाधिकारी मऊ के माध्यम से चेक द्वारा भारत सरकार को भेजा गया ।
  सुरेश सोनकर जी, गुफरान अहमद, सुफ़ियान अहमद, धर्मेंद्र सोनकर एवं फल मंडी समिति के सचिव श्री सालिक राम जी, जिनके लगातार परिश्रम से यह कार्य संभव हो पाया है । 
तथा उन सभी छोटे बड़े फल एवं सब्ज़ी विक्रेता व्यापारी साथियों का जिन्होंने कोरोना से लड़ने के लिए भारत सरकार एवं देशवासियों का हौसला बढ़ाया ।