9 बोतल अवैध अग्रेजी शराब के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार- Mau


 मऊ।  थाना सरायलखंसी पुलिस की लेपर्ड-3 मोबाइल द्वारा फातिमा अस्पताल के पास से पवन कुमार मद्धेशिया पुत्र ओम प्रकाश मद्धेशिया निवासी नयी बस्ती मुंशीपुरा थाना कोतवाली के कब्जे से 9 बोतल अग्रेजी शराब बरामद कर गिरफ्तार किया गया। इस सम्बन्ध में उक्त अभियुक्त के विरूद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 430/20 धारा 188,269 भादवि0 तथा 60 आबकारी अधिनियम को अभियोग पंजीकृत कर चालान न्यायालय किया गया। उक्त लेपर्ड-3 मोबाइल में लगे दोनो आरक्षियो को पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा नगद पुरस्कार से सम्मानित किया गया।