मधुबन --भाजपा कार्यकर्ता ने जरूरतमंदों में बांटे राशन

भाजपा कार्यकर्ता ने जरुरतमंदों में बांटे राशन
मधुबन (मऊ)। स्थानीय तहसील क्षेत्र के देवारांचल में भाजपा कार्यकर्ता रामप्रवेश यादव अपने सहयोगियों के साथ जरूरतमंदों को आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराने में लगे हुए हैं। लाक डाउन से उत्पन्न परेशानियों से लोगों को सहयोग देने में तत्पर हैं। घाघरा नदी के तटीय इलाकों में भी उन्होंने लोगों का हाल जानने के लिए कार्यकर्ताओं का एक तंत्र बना लिया है। जिसके माध्यम से लोगों के हालात की जानकारी लिया करते हैं। उनका कहना है कि प्रशासनिक अमला जिन गांवों में नहीं पहुंच पाता है, उन गांवों में भी पहुंच कर राशन आदि पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने परसिया जयराम गिरि, नेवादा गोपालपुर, बिन्टोलिया, धर्मपुर आदि गांवों में राशन आदि पहुंचाने का कार्य किया।इस दौरान पप्पू राजभर, पिंटू गोंड़, विजय शंकर यादव, सोनू यादव, राधेश्याम शर्मा, नंदलाल यादव आदि उपस्थित रहे।