उत्तर प्रदेश के मऊ जनपद के नगर क्षेत्र के शाही कटरे के मैदान में स्वास्थ्य विभाग द्वारा दिसम्बर माह से चलाए जा रहे मिशन इंद्रधनुष के द्वितीय चरण में छुटे हुवे बच्चों का टीकाकरण किया गया । जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी सतीश चन्द्र सिंह ने टिकाकरण अभियान में छुटे हुवे नवजात शिशुओ को ड्राप पिलाकर की ।
इस बाबत जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि मिशन इंद्रधनुष भाग दो के तहत सम्पूर्ण टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है । बच्चों को अगर सम्पूर्ण टीकाकरण से संतृप्त कर दिया जाए तो आगे चल कर जो बच्चों को पोलियो एवं जे ई जैसी बीमारियां होती है वह नहीं होगी । जो परिवार के बच्चे छूट गए थे उनको मस्जित के बड़े मौलाना इफ्तकार द्वारा समझाने के बाद यहां मोहल्ले के लोग अपने बच्चे का टीकाकरण करवा रहे है ।
