कांग्रेस ने बेकसूर लोगों की रिहाई के लिए पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा।


                     ----------------------------------
मऊनाथ भंजन। नगर कांग्रेस कमेटी का एक प्रतिनिधिमंडल भारतीय राष्ट्रीय महिला कांग्रेस की पूर्व उपाध्यक्ष डॉ सुधा कल्पनाथ राय एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष सुरेश बहादुर सिंह और नगर कांग्रेस कमेटी के विनोद कुमार एडवोकेट के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस अधीक्षक मऊ अनुराग आर्य से उनके कार्यालय में मुलाकात कर मांग पत्र प्रस्तुत किया है। मांग पत्र में कहा गया कि विगत 16 दिसंबर को घटी दुखद घटना के पीछे पुलिस द्वारा बेकसूर लोगों पर किए जा रहे उत्पीड़न पर तत्काल रोक लगाने की मांग की।  नगर के अंदर लोगों द्वारा कूड़ा जलाए जाने से हो रहे प्रदूषित पर्यावरण को रोकने के लिए नोटिस लेकर फौरी कार्रवाई की जाए। इस दौरान ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी की सदस्य डॉ सुधा कल्पनाथ राय ने पत्रकारों से गुफ्तगू करते हुए कहा कि एसपी जनपद की रक्षा के लिए होते हैं और अगर जनपद में कोई हलचल हुई और उसमें कुछ कसूरवार और कुछ बेकसूर लोग पकड़े गए तो उन बेकसूरों की रिहाई के लिए मांग की गई। उन्होंने कहा कि शहर के अंदर कुछ जगहों पर कूड़ा जलाया जा रहा है उसे भी किसी उचित स्थान पर जलाने का बंदोबस्त किया जाए और शहर के अंदर कूड़ा जलाने को तत्काल रोक लगाई जाए।
उन्होंने कहा कि हम लोग शहर का दौरा करेंगे और उस दौरा में हम देखेंगे कि क्या जायज और क्या नाजायज किया गया है। और जो भी नाजायज किया गया है उसके लिए हम एसपी मऊ से मिलेंगे और उसकी रिपोर्टिंग करेंगे। पुलिस कप्तान ने भी प्रतिनिधि प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त करते हुए कहा कि किसी भी बेकसूर को हरगिज फसाया नहीं जाएगा। इस अवसर पर मुख्य रूप से डॉ सुधा कल्पनाथ राय, पूर्व प्रदेश  उपाध्यक्ष  सुरेश बहादुर सिंह,  विनोद पांडे एडवोकेट, असद नोमानी,  नौशाद अंसारी,  सईदुर्रहमान अंसारी, इनामुल्लाह, दिलीप कुमार पांडे, सुनील कुमार यादव, हाजी हबीबुर्रहमान, मोहम्मद दानिश, मोहम्मद सहाब आदि उपस्थित थे।