🚩 *राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने बड़ी धूम-धाम से मनाया मकर संक्रांति का पर्व।* 🚩
मऊ :- दिनांक 15/02/2020 को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में मुन्नी देवी इंटर कॉलेज के प्रांगण में पूरे विचार परिवार का एक विशाल कार्यक्रम आयोजित किया गया।
आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, मऊ नगर की तरफ से प्रातः काल 11:30 बजे मुन्नी देवी इंटर कॉलेज के प्रांगण में विशाल सहभोज खिचड़ी कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसमे सर्वप्रथम कार्यक्रम का शुभारंभ अपने परंपरागत चरणों के अनुसार ध्वज लगाकर प्रारंभ किया गया। तत्पश्चात मऊ नगर कार्यवाह अरविंद कुमार आर्य ने गीत एवं अमृतवचन के बाद विचार परिवार से आये हुए सभी स्वयंसेवक बंधुओं का अभिवादन एवं स्वागत किया। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा मनाये जाने वाले छः उत्सवों में से एक उत्सव मकर संक्रांति भी है जिसे संघ बड़े हर्षोल्लास के साथ मानता है। इस अवसर पर पूरे देश में बड़ी धूम धाम के साथ सहभोज कार्यक्रम भी होता है जिसमें सभी वर्ग के लोग एक साथ भोजन करतें है। इस दिन का विशेष महत्व है। उसके बाद मंचासीन लोगों का परिचय कराया गया। मंच पर नगर के संघचालक लक्ष्मण प्रसाद जी एवं मुख्य वक्ता तथा स्वदेशी जागरण मंच के प्रांतीय सह विचार मंडल प्रमुख श्री डॉ० सी० पी० राय जी उपस्थित थे। डॉ० सी० पी० राय जी से अपने उदबोधन में मकर संक्रांति के महत्व को बताते हुए कहा कि आज के दिन सूर्य कर्क रेखा से मकर रेखा की ओर आ जाता है अर्थात सूर्य दक्षिणायन से उत्तरायण की ओर प्रवेश करता है। जिससे धरती पर धीरे-धीरे ऊष्णता बढ़ती है। ऊष्णता बढ़ने के साथ-साथ जीव जंतुओं एवं पौधों में भी नई स्फूर्ति आने लगती है। धीरे-धीरे इस पृथ्वी पर एक नई चमक एवं नया सवेरा सा दिखाई देने लगता है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भी आज के दिन दान का विशेष महत्व है। लोग प्रातःकाल से ही स्नान करके तिल, लाई व गुड़ का सेवन करते है और अन्न, वस्त्र आभूषण आदि का दान करते हैं। मकर संक्रांति का यह पर्व पूरे भारत में अलग अलग नामों से जाना जाता है।जैसे मकर संक्रांति, लोहड़ी, बिहू, पोंगल, उत्तरायणी, आदि । मकर संक्रांति का यह पवन पर्व समाज में एकता एवं समरसता का संदेश लाता है। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण गुप्ता, संतोष सिंह, रा०शै०म० के मीडिया प्रभारी चंद्रपीड़ मिश्रा, किशन सिंह, प्रवीण कुमार, सुनील यादव, जिला महाविद्यालय प्रमुख विकास जी, नगर प्रचार प्रमुख राहुल सिंह, नगर प्रचारक त्रिपुरारी जी, जिला पी०एम०वाई० के प्रमुख विवेक सिंह, युवा भारत के प्रांतीय प्रभारी बृजमोहन पांडेय, राजन वैदिक जी, अजय जयसवाल, प्रहलाद वर्मा, मुरली वर्मा, राजा राम जी, विनोद गुप्ता, सुधीर सोनकर, प्रशांत सिंह, दीपू सिंह, राजेश वर्मा, आदि सैकड़ों स्वयंसेवक बंधु उपस्थित थे।

