_____________________________________________
12 January 2020
जिले के वरिष्ठ बसपा नेता व पूर्व विधायक उमेशचंद्र पांडेय ने शुक्रवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने बताया कि जब नीतियां विपरीत हो जाएं और नेता अपने सिद्धांतों से भटक जाए तो कार्यकर्ता का दुखी होना स्वाभाविक होता है। बसपा के साथ भी ऐसा ही हो रहा है। बसपा अपने मिशन से भटक गई है। यहां कार्यकर्ता और उसके समर्पण का कोई सम्मान नहीं है, केवल धन को ही वरीयता दी जाती है। इन सभी परिस्थितियों को देखते हुए मैंने पार्टी छोड़ देना ही बेहतर समझा। उन्होंने बताया कि आगामी 20 जनवरी को वे अपने हजारों समर्थकों के साथ लखनऊ में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के समक्ष सपा में शामिल होंगे। साथ ही उन्होंने यह भी दावा किया कि 20 जनवरी तक कम से कम नौ पूर्व विधायक बसपा छोड़कर सपा में शामिल होने जा रहे हैं।
_____________________________________________
10 January 2020
- बसपा के पूर्व विधायक उमेश चन्द पांडेय ने बसपा छोड़ा,
- उमेश चन्द पांडेय दो बार बसपा के टिकट से निर्वाचित हुए थे विधायक।
- पहली बार 2007 में नत्थूपुर विधानसभा से बसपा के टिकट हुए थे निर्वाचित।
- दूसरी बार 2012 मधुबन विधानसभा से बसपा के टिकट पर निर्वाचित ।
- दूसरी पार्टी में जाने का दिया संकेत।
