मऊ ब्रेकिंग
लोक जागरण मंच के तत्वाधान में राष्ट्रवादी संस्थाओं द्वारा आज सोनी धापा के मैदान से पैदल यात्रा गाजीपुर तिराहा तक सीएए व एनआरसी के समर्थन में विशाल रैली निकाली गई ।
सी ए ए व एन आर सी के समर्थन में लोक जागरण मंच द्वारा सोनी धापा के मैदान से एक विशाल रैली भारत माता की जय और बंदे मातरम कहते हुए हाथ में तिरंगा लिए निकाली गई, इस रैली में राष्ट्रवाद से प्रेरित अन्य राष्ट्रवादी विचार धारा वाले समस्त संगठन शामिल थे। इस जुलूस में महिलाएं भी शामिल थी और बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। पुलिस व्यवस्था चौकस रही।

