राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित शिक्षकों को बीएसए बलिया ने किया सम्मानित


(बलिया) राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित बेसिक शिक्षा परिषद के दो शिक्षकों को बलिया बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री शिव नारायण सिंह ने बेसिक कार्यालय में सम्मानित किया। बता दे कि जिले के दुबहर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय अमृतपाली की प्रधानाध्यापक प्रतिमा उपाध्याय पिहू और रेवती ब्लॉक के कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय के सहायक अध्यापक राजीव मौर्य को 5 जनवरी को मुजफ्फरनगर में केंद्रीय मंत्री श्री संजीव बालियान द्वारा राष्ट्रीय गौरव शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया था। जिले के दोनों शिक्षकों को बेसिक शिक्षा अधिकारी ने इस उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दी। बीएसए बलिया ने इस सफलता के लिये प्रतिमा और राजीव को मिठाई खिलाकर और माला पहना कर उनका सम्मान किया और साथ ही भविष्य में अपने अपने विद्यालय में उत्कृष्ट कार्य करके जिले का नाम प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर बलिया की पहचान बनाने की शुभकामनाएं भी दी।
बता दे कि पूरे देश के 350 शिक्षकों की सूची राष्ट्रीय गौरव शिक्षक सम्मान के लिये नेशनल कोऑर्डिनेटर डॉ रणवीर सिंह , कार्यक्रम संजोजक संजय वत्स,और अमित त्यागी ने जारी की, जिसमे उत्तर प्रदेश से 101 शिक्षकों का चयन हुआ। आज़मगढ़ मण्डल के बलिया जिले से दो शिक्षकों का चयन हुआ जिन्होंने बलिया को राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार दिला कर जिले का नाम रौशन किया। इस अवसर पर दुबहर ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी श्री मोती चंद्र चौरसिया, रेवती के खंड शिक्षा अधिकारी श्री अवधेश कुमार राय, संजय कुँवर, अजय सिंह, सजंय बारी, आशुतोष कुमार सिंह तोमर, संतोष तिवारी, चंद्रलेखा सिंह, उमेश सिंह, अनिल कुमार वर्मा, डॉ विनय, निर्भर नारायण सिंह धर्मेंद्र ओझा आदि ने दोनों शिक्षकों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।