Mau- NRC के विरोध मे 8 जनवरी को मऊ बंद रहेगा ।


8 जनवरी को मऊ बंद रहेगा

*सरकार की जन विरोधी नीतियों और नागरिकता संशोधन अधिनियम के विरोध में 8 जनवरी को मऊ बन्द का आह्वाहन*

*13 जनवरी को कलक्ट्रेट में होगा सर्वदलीय धरना*

मऊ नागरिक मंच के तत्वाधान में आज एक महत्त्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में इंडियन नेशनल कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, लेफ्ट की सभी दलों के नेताओ के अतिरिक्त ब्यापार मंडल, बुनकर संगठन के नेताओं ने भी भाग लिया।

बैठक में अपस्थित नेताओ ने सर्वसम्मिति से निर्णय लिया कि केंद्र की जनविरोधी और संविधान विरोधी सरकार के विरोध में आगामी 8 जनवरी को लेफ्ट के भारत बन्द के समर्थन में सम्मिलित होकर मऊ के सारे कारोबार बंद रखे जाए। बैठक में सम्मिलत लोगो का कहना था कि ये सरकार मुल्क के आर्थिक हालात और महंगाई और बेरोजगारी पर कोई चर्चा करने के बजाए विवादित मुद्दों को लेकर जनता के ध्यान को सरकार की नाकामी की तरफ से हटाना चाहती है।

ऐसी किसान विरोधी, संविधान विरोधी, लोकतंत्र विरोधी सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरकर लड़ना आवश्यक है।
वक्ताओं ने आरोप लगाया के CAA लाकर केंद्र की भाजपा सरकार ने देश की बड़ी संख्या को असमंजस में डाला और NRC लाकर 130 करोड़ लोगों को मुसीबत में डालने की योजना बनाई जा रही है।

बैठक में ये भी निर्णय हुआ है कि आगामी 13 जनवरी को सभी राजनैतिक दलों, व्यपारियों और बुद्धिजीवियों की जानिब से कलक्ट्रेट परिसर में शांतिपूर्ण धरना सुबह 10 बजे से 4 बजे तक दिया जाए और वही से जिलाधिकारी मऊ के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा जाए।
ज्ञापन में NRC और CAA जैसे मंसूबो को खत्म करके आर्थिक और सामाजिक मुद्दों पर चर्चा करने के लिये सरकार को बाध्य किया जाए। बैठक में निर्णय हुआ कि सभी दल के लोग अपने पार्टी के झंडे के साथ धरने में भाग लेंगे। धरने से पहले नागरिक मंच की जानिब से हैंडबिल वितरित करके जनपद वासियों को इस कानून की खामियों के बारे में बताया जाएगा।

धरने और बन्द को सफल बनाने के लिये एक 15 सदस्सयीय संचालन सममिति का गठन भी किया गया। सामाजिक कार्यकर्ता श्री अरविंद मूर्ति संचालन सममिति के संयोजक नियुक्त किये गए।

बैठक में सपा जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव, बसपा जिलाध्यक्ष राजू कुमार राजू, इंतेखाब आलम ज़िलाध्यक्ष कांग्रेस, ज़िला सचिव वीरेंद्र कुमार सीपीआईएम , बसंत कुमार भाकपा माले, शैलेन्द्र कुमार, तैय्यब पालकी पालिकाध्यक्ष, अर्चना उपाध्याय, हैरिशचंद, विश्णु कुशवाहा, गोपाल राय परतिनिधि सांसद घोसी, रामसोच यादव सचिव सीपीआई, सपा के वरिष्ठ नेता अल्ताफ अंसारी, व्यापारी शफीक डिमांड, ओवैस तरफदार, अबुललैस शाह, कुद्दूस अंसारी, इक़बाल अहमद, हाजी जफर जनता, मौलवी इक़बाल मोहम्मदी, जयप्रकाश धूमकेतु, पूर्व चेयरमैन अरशद जमाल इत्त्यादि लोग उपस्थित थे। बैठक की अध्यक्षता पूर्व सांसद सालिम अंसारी ने की।