सपा / भाजपा के एमएलसी की जुबानी जंग विपक्षी दलों की भाषा पाकिस्तान जैसी, नागरिकता कानून पर मुसलमानों में फैला रहे भ्रम : भाजपा एमएलसी
सपा एमएलसी लीलावती कुशवाहा ने कहा कि मुख्यमंत्री की भाषा है 'ठोक दो'। पुलिस द्वारा निर्दोष लोगों को गोली मारी जा रही है। दिल्ली में पकड़े गए बांग्लादेशी लोगों के नाम आने के सवाल पर कहा कि वे लोग भाजपा के कार्यकर्ता हैं। भाजपा सरकार पिछड़े, दलितों और अल्पसंख्यकों को उनके संवैधानिक अधिकारों से वंचित करना चाहती है। प्रधानमंत्री को रोजगार, महंगाई, भ्रष्टाचार और किसानों के मुद्दे पर बात करनी चाहिए। जबकि ये लोग सीएए, एएनआरसी और एनटीआर पर लोगों को गुमराह कर रहे हैं।
वहीं सपा की एमएलसी लीलावती कुशवाहा द्वारा दिल्ली में पकड़े गए 15 बांग्लादेशी उपद्रवियों को भाजपा का कार्यकर्ता बता दिया गया। इस बाबत सवाल पूछे जाने पर भाजपा एमएलसी देवेंद्र सिंह ने कहा कि लीलावती जी कम पढ़ी-लिखी महिलाएं उनके ज्ञान के विषय में कुछ नहीं कहना। जांच में यह बात सामने आई है कि घुसपैठियों द्वारा देश का माहौल बिगाड़ा जा रहा है। जांच में यह भी स्पष्ट हो गया है कि सिमी का एक नया रूप पीएफआई का भी उपद्रव में हाथ है। भाजपा की सरकार देश के सभी मुसलमानों के वैध अधिकारों का संरक्षण करती है, लेकिन विदेशी घुसपैठियों को बाहर जाना ही होगा। विपक्षी दलों के पास कोई एजेंडा नहीं बचा है। उनकी और पाकिस्तान की भाषा एक है। हम जनता के बीच जाकर कानून की स्पष्टता से जानकारी दे रहे हैं।
मऊ। नागरिकता संशोधन कानून (CAA) को लेकर देशभर में भाजपा द्वारा प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर लोगों के भ्रम को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को यूपी के जनपद मऊ में भाजपा एमएलसी देवेंद्र सिंह नागरिकता कानून पर मीडियाकर्मियों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश में विपक्ष की भाषा पाकिस्तान जैसी हो गई है, उनके पास कोई मुद्दा नहीं बचा है इसलिए मुसलमानों के बीच भ्रम फैला रहे हैं। वहीं उन्होंने सपा एमएलसी लीलावती कुशवाहा के एक बयान पर उन्हें कम पढ़ा लिखा बताया।
सपा एमएलसी लीलावती कुशवाहा ने कहा कि मुख्यमंत्री की भाषा है 'ठोक दो'। पुलिस द्वारा निर्दोष लोगों को गोली मारी जा रही है। दिल्ली में पकड़े गए बांग्लादेशी लोगों के नाम आने के सवाल पर कहा कि वे लोग भाजपा के कार्यकर्ता हैं। भाजपा सरकार पिछड़े, दलितों और अल्पसंख्यकों को उनके संवैधानिक अधिकारों से वंचित करना चाहती है। प्रधानमंत्री को रोजगार, महंगाई, भ्रष्टाचार और किसानों के मुद्दे पर बात करनी चाहिए। जबकि ये लोग सीएए, एएनआरसी और एनटीआर पर लोगों को गुमराह कर रहे हैं।
यूपी विधान परिषद के सदस्य देवेन्द्र सिंह ने मीडियाकर्मियों से बात करते हुए कहा कि CAA कानून नागरिकता देने के लिए लाया गया है, इससे किसी की नागरिकता नहीं छीनी जाएगी। पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश में धार्मिक रूप से प्रताड़ित लोगों को नागरिकता देने के लिए 'नागरिकता संशोधन कानून' पास किया गया है। विपक्षी दलों के नेता हताशा और निराशा में मुसलमानों के बीच भ्रम फैला रहे हैं जबकि देश के मुसलमानों से इस कानून का कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने कहा कि मोदी जी के विकास रथ को रोकने के लिए विपक्षी दल देश के माहौल को विषाक्त बनाकर हिंसा फैलाने में लगे हुए हैं। उनके इरादे को हम सफल नहीं होने देंगे।
वहीं सपा की एमएलसी लीलावती कुशवाहा द्वारा दिल्ली में पकड़े गए 15 बांग्लादेशी उपद्रवियों को भाजपा का कार्यकर्ता बता दिया गया। इस बाबत सवाल पूछे जाने पर भाजपा एमएलसी देवेंद्र सिंह ने कहा कि लीलावती जी कम पढ़ी-लिखी महिलाएं उनके ज्ञान के विषय में कुछ नहीं कहना। जांच में यह बात सामने आई है कि घुसपैठियों द्वारा देश का माहौल बिगाड़ा जा रहा है। जांच में यह भी स्पष्ट हो गया है कि सिमी का एक नया रूप पीएफआई का भी उपद्रव में हाथ है। भाजपा की सरकार देश के सभी मुसलमानों के वैध अधिकारों का संरक्षण करती है, लेकिन विदेशी घुसपैठियों को बाहर जाना ही होगा। विपक्षी दलों के पास कोई एजेंडा नहीं बचा है। उनकी और पाकिस्तान की भाषा एक है। हम जनता के बीच जाकर कानून की स्पष्टता से जानकारी दे रहे हैं।
बता दें कि क्राइम ब्रांच की एसआईटी ने बड़ा खुलासा किया है कि सीमापुरी इलाके में 20 दिसम्बर को जुमे की नमाज के बाद भड़की हिंसा में उपद्रवियों की भीड़ में करीब 15 से ज्यादा बांग्लादेशी शामिल थे। ये बांग्लादेशी दरअसल अपराधी हैं जो गैरकानूनी तरीके से सीमापुरी इलाके में रह रहे थे, जिनकी पहचान कर ली गई है और जल्द उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी भी शुरू कर दी गई है।
वहीं नोएडा एसएसपी द्वारा कप्तान पदों की बिक्री के बारे में पत्र लिखने की बात पर देवेंद्र सिंह ने कहा कि यह सब पूर्व की सरकारों में होता था। भाजपा सरकार में जिला कलेक्टर और कप्तान पदों की बिक्री नहीं होती।

