तोड़फोड़ व आगजनी में वांछित 03 अभियुक्त गिरफ्तार-----------------------
*मऊ* । पुलिस अधीक्षक श्री अनुराग आर्य के निर्देश पर *दक्षिणटोला* पुलिस देखभाल क्षेत्र व चेकिंग के दौरान मिजाहादिपुरा से रासिद पुत्र उजैर निवासी मिर्जाहादिपुरा थाना दक्षिणटोला तथा थाना *कोतवाली* पुलिस द्वारा काजीटोला से आमिर उर्फ अम्मार पुत्र वकील सरदार निवासी काजी टोला थाना कोतवाली, हारून हसन पुत्र महमूद निवासी नियाज मुहम्मदपुरा थाना कोतवाली मऊ को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय किया गया।
गौरतलब है कि दिनांक 16.12.19 को सीएए के विरोध को लेकर हुए तोडफोड़ तथा आगजनी में थाना दक्षिणटोला पर मु0अ0सं0 क्रमश 246,247/19 तथा थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0 590/19 का अभियोग सम्बन्धित धाराओं में 110 नामजद तथा लगभग 600 अज्ञात के विरूद्ध पंजीकृत कर कार्यवाही किया जा रहा है।

