Mau- शाहगंज बलिया पैसेंजर गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त होने से बची , एक से डेढ़ इंच की रेलवे पटरी कटी मिली



ब्रेकिंग न्यूज
 ग्रामीणों ने बचाई लोगों की जान, शाहगंज बलिया पैसेंजर गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त होने से बची , एक से डेढ़ इंच की रेलवे पटरी कटी मिली,। कटे रेलवेे लाइन के पास मिला एक पत्र ,। पुलिस मौके पर पहुंची है कर रही है जांच।हलधरपुर थाना अंतर्गत धर्मागतपुर गांव का मामला है।


उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में किसी शख्स ने रेलवे ट्रैक को दो इंच काट दिया । युवक ने उसी स्थान पर एक पत्र छोड़ दिया, जिसमें उसने अपनी मांगों के बारे में लिखा है।

छोड़े गए पत्र में ने लिखा है, यदि उसकी मांगों को दो दिन के अंदर पूरा नहीं किया गया तो वो इससे बड़ी तबाही मचा देगा। दो इंच रेल ट्रैक कटने से रेल संचालन प्रभावित हो गया। गुरुवार की सुबह किसी ने कटे ट्रैक और वहां पड़े पत्र को देखा और इसकी सूचना स्टेशन मास्टर रतनपुरा को दी।


उस समय बलिया-शाहगंज पैसेंजर ट्रेन ट्रैक से गुजरने वाली थी। इस दौरान आनन-फानन में पैसेंजर ट्रेन को घटनास्थल से 50 मीटर पहले रोका गया