रंगदारी वसूलने के आरोपी चार अभियुक्त गिरफ्तार कब्जे से 1 अदद पिस्टल मय कारतूस व घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन बरामद



*गिरोह बनाकर रंगदारी वसूलने के आरोपी चार अभियुक्त गिरफ्तार कब्जे से 1 अदद पिस्टल मय कारतूस व घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन बरामद-*
 *मऊ* । दिनांक 29.12.2019 को वादी श्री राजेश यादव पुत्र रामेश्वर यादव निवासी करहा थाना मोहम्मदाबाद गोहना के लिखित तहरीर जिसमें डेढ लाख(150000)रू0 की रंगदारी अनुज कन्नौजिया नामक अपराधी के नाम पर फोन पर मॉगी जा रही थी। वादी की लिखित तहरीर के आधार पर पंजीकृत मु0अ0सं0-556/19 धारा 386 भादवि पंजीकृत किया गया तथा विवेचना से धारा 327, 506 भादवि की बढ़ोत्तरी की गयी।



श्रीमान् पुलिस अधीक्षक जनपद मऊ श्री अनुराग आर्य के कुशल निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक मऊ श्री शैलेन्द्र कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक मोहम्म्दाबाद गोहना श्री चन्द्रभाष्कर द्विवेदी, उ0नि0 श्री रंजीत विश्वकर्मा, उ0नि0 श्री अजय कुमार त्रिपाठी, उ0नि0 श्री संतोष कुमार यादव मय हमराहीयान तथा प्रभारी स्वाट टीम निरीक्षक श्री राजेश यादव मय हमराही उ0नि0 श्री अमित मिश्रा मय हमराहीयान के जुर्म जरायम रोकथाम में मामूर होकर लग्गुपूर मे चेकिंग कर रहे थे कि मुखबीर की सूचना पर लग्गुपूर बाजार में गाड़ाबन्दी कर रोकने का प्रयास किया गया जिसमें राजापुर की तरफ से दो मोटरसाईकिल आती दिखायी पड़ी जिनको टार्च की रोशनी देकर रोकने का प्रयास किया गया तो मुड़कर भागना चाहे कि एम्बुश लगाये पुलिस कर्मियों द्वारा धावा बोलकर रोक लिया गया।
जिसमें एफ0जेड0 मोटरसाईकिल नं0-यूपी 53 बीएक्स-7555 पर विवेक भारती पुत्र चन्द्रशेखर भारती निवासी पणिता थाना मरदह जनपद गाजीपुर तथा दूसरा पीछे बैठा व्यक्ति संजय कुमार पुत्र राजकुमार निवासी राजपुर थाना मोहम्मदाबाद गोहना जनपद मऊ तथा दूसरी मोटरसाईकिल अपाचे नं0 यूपी-61 एमएम -6410 पर सुधीर पासवान पुत्र विजय पासवान गिरफ्तार हुआ कि सुधीर पासवान के पास जामा तलाशी से रंगदारी मांगने वाली मोबाईल सैमसंग व सीम बरामद हुआ तथा एक अदद पिस्टल 32 वोर व 4 अदद जिन्दा कारतूस 32 बोर बरामद हुआ तथा जामा तलाशी से 1020  रू0 नगद व माल मुकदमाती के अलावा तीन अदद अन्य मोबाइल फोन बरामद हुआ अभियुक्त सुधीर अपनी बहन माला देवी पत्नी संजय कुमार निवासी राजापुर के यहॉ आकर शरण लेते थे। इस सम्बन्ध में थाना मुहम्मदाबाद पर मु0अ0सं0-02/2020 धारा 216 भादवि बनाम माला देवी पंजीकृत किया गया जिसमें विवेचना में माला देवी की भी गिरफ्तारी सुनिश्चित की गयी तथा मुकदमा वादी राजेश यादव का दुकान व व्यापार के बारे में संजय कुमार द्वारा ही अभियुक्त सुधीर व विवेक आदि को बताया गया था कि उससे रंगदारी मांगने पर डर के मारे दे देगा।

बाइट--। शैलेन्द्र श्रीवास्तव अपर पुलिस अधीक्षक