आगामी टेट की परीक्षा सम्पन्न कराने के लिए प्रशासन ने बनाई रणनीति




        पिछले दिनों टेट की परीक्षा के दौरान हुवे सड़को पर जाम एवं देर से पहुचने वाले परीक्षार्थियों को परीक्षा में सम्मलित नही होने देने के बाद टेट परीक्षा और प्रशासन पर सवाल उठने लगे थे । जिसके बात जिला प्रशासन भी चुकन्न हुवा । आज कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने सभी अधिकारियों एवं पुलिस महकमे के साथ आगामी 8 जनवरी को होने वाले टेट की परीक्षा की तैयारी के मद्देनजर बैठक ली ।


    जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि पिछली बार हुवे टेट की परीक्षा के दौरान हुवे परेशानी को देखते हुवे आगामी 8 तारीख को होने वाली टेट की परीक्षा के दिन 4 बजे प्रातः से ही शहर का रूट डाइवर्जन किया गया है । भारी वाहनों के साथ ट्रकों को सहर क्षेत्र में आने पर रोक लगाई गई है साथ ही 65 सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ सभी केंद्रों पर भारी पुलिस बल तैनात किया जा रहा है । दस मिनट देर से आने वाले परीक्षार्थियों को परीक्षा में बैठने से नही रोका जाएगा । जिलाधिकारी ने बताया कि सभी छात्रों को मोबाइल ले जाने पर प्रतिबंध लगाया गया है । वही आंसर शीट परीक्षा से एक घंटा पहले ट्रेसरी से दिया जाएगा ।