भारतीय रेडक्रास सोसयटी मऊ की प्रबन्धन समीति की बैठक


आज भारतीय रेडक्रास सोसयटी मऊ की प्रबन्धन समीति की एक बैठक पुर्वाहन 11 बजे जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में जिलाधिकारी कार्यालय में आयोजित हुई। जिसमें प्रबन्धन समीति के चुने गये सदस्यों ने सर्व सम्मति से जिलाधिकारी महोदय की उपस्थिति में सभापति,उपसभापति,कोषाध्यक्ष एवं महामंत्री का चुनाव किया गया। जिसमें जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में सर्वप्रथम प्रबन्धन समीति के नये चुने गये सदस्यों को शपथ ग्रहण हुआ। जिसमें डा0 संजय सिंह को भारतीय रेडक्रास सोसयटी मऊ का सभापति चुना गया।जिलाधिकारी द्वारा मुख्य चिकित्साधिकारी श्री सतिश चन्द्र सिंह को उपसभापति चुना गया सदस्यों द्वारा श्री देवभास्कर तिवारी को भी उपसभापति ,डा0 एस0एन0 खत्री को कोषाध्यक्ष,श्री विरेन्द्र इजी0 को महामंत्री चुना गया।

इस अवसर पर मुख्यविकास अधिकारी ,ए0डी0एम0,जिला कोषाधिकारी,नगर पालिका अध्यक्ष श्री तययब पालकी,एडवोकेट श्री अजीत सिंह,डा0 सुजीत सिंह,सी0ए0 श्री समीम अहमद,डा0एम0ए0 खान,डा0 एस0सी0 तिवारी, डा0 सरफराज अहमद, एडवोकेट श्री हरिद्वार राय, श्री विनय जयसवाल,डा0 रामगोपाल गुप्ता,डा0 मंगला सिंह,श्री रमाकन्त पाण्डे आदि लोग उपस्थित रहे।