मऊ: आज दिनाँक 03/01/2020 को पुरानी तहसील स्थित आर०एस० पैलेस, मऊ में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा पूरे विचार परिवार की एक गोष्ठी आयोजित की गयी।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के आवाह्न पर पूरे विचार परिवार की एक बैठक नगर कार्यवाह अरविंद कुमार आर्य द्वारा दोपहर 1 बजे आयोजित की गई। सर्वप्रथम नगर कार्यवाह ने इस बैठक का उद्देश्य बताते हुए कहा कि मऊ नगर के सभी वार्डों से वार्ड प्रमुख अपनी-अपनी टोली के साथ डोर टू डोर 5 जनवरी तक नागरिकता संसोधन अधिनियम के समर्थन में जाएँगे और देश में कुछ लोगो द्वारा फैलाये जा रहे भ्रम को दूर करेंगें। इस अवसर पर मुख्य वक्ता आदरणीय रामविलास चौबे, विभाग कार्यवाह जी द्वारा ये बताया गया कि नागरिकता संसोधन अधिनियम से भारतवर्ष में रहने वाले किसी भी भारतीय की नागरिकता खत्म नही होगी चाहे वह किसी भी जाति-धर्म का हो इस बात को हमे जन-जन तक पहुँचाना है और एक बड़ा जन आंदोलन खड़ा करना है।
इसी कड़ी में NRC और CAA पर स्वदेशी जागरण मंच के प्रांतीय विचार मण्डल प्रमुख श्री चंद्र प्रकाश द्विवेदी जी, भाजपा महिला जिला उपाध्यक्ष संगीत द्विवेदी जी, चंद्रपीड़ मिश्र, रवीश तिवारी, नागेंद्र सिंह, धनंजय सिंह, पंकज प्रखर, सभाजीत सिंह, आदि वक्ताओं नें पुरजोर तरीके से सरल भाषा मे नागरिकता संसोधन अधिनियम, CAA व NPR के समर्थन में अपनी बात कही। अंत में इस कार्यक्रम में रूपेश पाण्डेय, मुरली जी, राहुल प्रचार प्रमुख, अभिषेक बरनवाल, नगर संघचालक लक्ष्मण प्रसाद जी, दीपू सिंह, त्रिपुरारी जी, गिरीश चंद्र कुशवाहा, विकास सिंह, उत्तम सिंह आदि संख्या में अनेक स्वयंसेवक उपस्थित थे।

