देश की एकता पर मंडरा रहे संकट के बादल: नारद राय
- लोकभवन में लोकबंधु राजनारायण की प्रतिमा लगाए जाने की घोषणा पर जताया हर्ष
- ब्रह्मर्षि भूमिहार समाज की तरफ से आयोजित हुई संगोष्ठी
मऊ। ब्रह्मर्षि भूमिहार समाज की तरफ से शनिवार को नगर के फातिमा चौराहा स्थित एक प्लाजा में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष भूमिहार समाज रमेश राय ने की। संगोष्ठी में पूर्व कैबिनेट मंत्री नारद राय ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा लोक भवन में लोकबंधु राजनाराण की प्रतिमा लगाने की घोषणा के प्रति आधार जताया और लोकबंधु राजनारायण के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा की।
कहा कि उनके राजनैतिक और व्यक्तिगत जीवन से सभी को सीख लेने की जरूरत है। भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि वह हिन्दू-मुस्लिम को लड़ाने की राजनीति कर रही है। देश की एकता और अखंडता पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। इस मौके पर एडवोकेट हरिद्वार राय, हरिश्चन्द्र राय, वरिष्ठ सपा नेता अल्ताफ अंसारी, देवप्रकाश राय, अतुल राय, हरिश्चन्द्र राय, राकेश कुमार राय, पूर्व जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र यादव साधु, जिला कार्यकारिणी सदस्य बन्ने खां, कमलाकांत राय, सत्येंद्र कुमार राय, मार्कण्डेय राय, सुभाष चौहान, प्रधान संघ के अध्यक्ष रविन्द्र नाथ राय, अनिल राय, रविशंकर राय, ओमप्रकाश राय, एएन राय, राजेश राय, कमला राय, रंजीत राय, संजय राय, प्रवीण राय आदि रहे।

