सुंदरकांड का संगीतमय पाठ जगत जननी मां श्री शीतला माता धाम में



हनुमान जी के चरित्रों का अनुसरण करने से मनुष्य बार बार  जन्म मरण के बंधन से मुक्त होकर मोक्ष को प्राप्त करता है।        ----------------------------------------
श्री हनुमत कृपा सेवा समिति मऊ के तत्वावधान में श्री सुंदरकांड का संगीतमय पाठ जगत जननी मां  श्री शीतला माता धाम में मां शीतला के आंचल की छांव में नव निर्मित संभागार मे आयोजित किया गया । उक्त पाठ मे माँ श्री शीतला जी की असीम कृपा तथा श्री हनुमान जी महाराज की करुणा तथा समिति के पुरोधा श्री चंद्र शेखर अग्रवाल व श्री सर्वजीत राय श्री जय कृष्ण उपाध्याय समेत सभी सम्मानित सदस्यो के आशीर्वाद की त्रिवेणी बहाया। इस अवसर पर समिति के प्रमुख कमलेश जी महाराज ने कहा कि सुंदर कांड के नियमित पाठ करने तथा श्री हनुमान जी महाराज के चरित्रों का अनुसरण करने मात्र से मनुष्य बार बार जन्म मरण के बंधन से मुक्त हो कर मोक्ष को प्राप्त करता है। इस अवसर पर शीतला माता मंदिर समिति के पदाधि कारियो व कर्मचारियो  को पाठ  मे उत्कृष्ट योग दान के लिए   धन्यवाद दिया गया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से डॉ राम गोपाल गुप्ता श्याम मद्धेशिया अरुण वर्मा अर्जुन राजभर जय कृष्ण उपाध्याय अजय कुमार गुप्ता सुनीता गुप्ता, हेमराज ,श्री प्रकाश गुप्ता  राकेश श्रीवास्तव राजीव वर्मा  ओम प्रकाश कमलेश सिंह राजेश क्षतीजा , श्री राम लोहिया संजय वर्मा आदि मौजूद रहे।