गणतन्त्र दिवस के अवसर पर मदरसों में फैराए झंडे, गाये राष्ट्रगान : अमीरुल्लाह खान



   उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में 71 वे गणतन्त्रं दिवस समारोह को धूमधाम के साथ मनाया गया । पुरे देश में गणतन्त्र दिवस पर सभी सरकारी और अर्द्ध सरकारी कार्यालयों सहित स्कूलों और कालेजो में झंडे फैराए गये। ऐसा ही मोहम्दाबाद ब्लाक स्थिति ग्राम सभा माहपुर के मदरसा इस्लामिया में भी गणतन्त्र दिवस मनाया गया। झंडा रोहण हाजी मुम्ताज के हाथो से फैराए गये। और इस कार्यक्रम का संचालन नजरे आलम ने किया । साथ ही राष्ट्रगान भी गाया गया। वही स्कूली बच्चो और बच्चियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम किया । साथ ही देश को आजादी  कैसे मिली भाषण के रूप में पस्तुत किया।
 
         इस दौरान मदरसा के प्रबंधक अमीरुल्लाह खान ने बताया की आज हमारे मदरसे पर गणतन्त्र दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी किया जा रहा है जिसका उद्देश्य यह है कि मदरसे के बच्चे व बच्चिया भी अपने प्रतिभा को दिखाते हैं जिससें उनका मनोबल और भी बढ़ता है। साथ ही कहा की जिस प्रकार से लोग मदरसों को शक की निगाह से देखते ऐसा कुछ भी नही हमारे एक हाथ उर्दू व कुरान तो दूसरे हाथ मे कम्प्यूटर है। और सभी धर्मों  के लोग पढ़ते हैं तथा पुस्तको को पढ़ाया जाता है। जैसे हिंदी ,संस्कृत, अंग्रेजी कुरान और अन्य भाषा भी पढ़ाई जाती है। साथ ही लोगो से अपील किया की मुसलमानों के मदरसों के बारे में गलत धारणा न रखे बल्कि दोनों धर्म एक साथ होकर देश की तरक्की में हाथ बटाये।                                                 
अमिरुललाह खां (मदरसा प्रबंधक)