शिक्षक नेता कृष्णानन्द राय ने कहा कि बेसिक शिक्षा अधिकारी डेढ वर्ष पहले यहा पर उनकी तैनाती हुई थी उनके द्व्रारा लगातार भ्रष्टाचार किया जाता है जब शिक्षक उनके भ्रष्टााचार के खिलाफ बोलने का काम करता है बीएसए उनको धमकाने का काम करते है । शिक्षक नेता ने कहा कि जो भी शिक्षक उनके भ्रष्टाचार के खिलाफ बोलता उनको अपने आफिस में बुलाकर धमकाने का काम करते है जो कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे मे कैद है जिसको लेकर हम लोगो ने लिखित रुप से शिकायत किया है । फिर भी कोई कार्रवाई नही हो रही है। आज हम लोगो ने बीएसए पर एफआईआर दर्ज के लिए प्रार्थना पत्र दिया है लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नही किया जा रहा है । घटना के बारे में जो भी शिक्षक गवाह है उनके निलम्बित करने की कार्रवाई किया जा रहा है ।
घटना में गवाह रहे शिक्षक अन्जनी कुमार सिहं ने कहा वह इस घटना के गवाह है जिसकी वजह से उनको निलम्बित कर दिया गया है । और उनकी सेवापुस्तिका के साथ बीएसए के द्व्रारा छेडछाड कर फाड दिया गया है उसके बाद उन पर आरोप लगाते हुए उनकी सेवापुस्तिका को गायब कर दिया गया है । जिसके सन्दर्भ में आज सैकडो की संख्या में शिक्षको ने पत्रक देकर न्याय की माँग किया है ।
शिक्षको की समस्या को लेकर मोहम्मदाबाद गोहाना विधानसभा से बीजेपी के विधायक श्री राम सोनकर ने कहा कि शिक्षको की समस्या को दूर करने का प्रयास किया जायेगा ।
पत्रक देने पहूँचे शिक्षको ने एसडीएम घोसी विजय प्रकाश मिश्रा को पत्रक देकर कार्रवाई की मांग किया है । जिस पर एसडीएम ने बताया कि शिक्षको के द्व्रारा राज्प पाल को सम्बोधित पत्रक देने का काम किया है । जिसको भेजने का काम कर दिया जायेगा ।
News


