उत्तर प्रदेश के मऊ जनपद के भीटी स्थित शिक्षक सदन में सेवानिवृत्त शिक्षकों के सम्मान के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें जनपद के कुल 53 शिक्षकों को सम्मानित किया गया । कार्यक्रम में जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ओ पी त्रिपाठी सम्मलित हुवे एवं सेवानिवृत्त शिक्षकों को अंग वस्त्र एवं माला पहनाकर उनका सम्मान किया ।
इस बाबत जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि आज जनपद के कुल 53 शिक्षकों को सम्मानित किया गया है जिन्होंने नवाचार द्वारा शिक्षा जगत में जो कीर्तिमान स्थापित किया जिन्होंने अपने पूर्व सेवा देकर शिक्षा जगत को जो ऊँचाई स्थापित कराया ऐसे 53 सेवा निवृत्त शिक्षकों को सम्मानित किया गया है । मैं उन शिक्षकों से जो आज कल जॉइन हो रहे है उनसे ये कहना चाहता हूं कि वे इन सेवा निवृत्त शिक्षकों से धैर्य , साहस एवं कैसे गुणवत्ता परक शिक्षा दी जाए शिखन चाहिए । साथ प्राथमिक विद्यालय के बच्चे आगे चलकर समाज मे अपनी जगह बना सके इन सेवानिवृत्त शिक्षकों से सीखना चाहिए ।
वही सेवा निवृत्त हो चुके अध्यापक काशी नाथ शर्मा ने बताया कि बेसिक शिक्षा विभाग ने हमारे पूरे जीवन के संघर्ष एवं बच्चों को दी गई शिक्षा की वजह से सम्मानित किया जा रहा है । जिसके लिए मैं आज आपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूँ । मैं युवा अध्यापकों से कहना चाहता हूँ कि बच्चे इस देश की आंखें हैं और शिक्षा इनकी रौशनी है । युवा अध्यापक इन बच्चों की अधिक से अधिक शिक्षित करें जिससे देश शिक्षित होने के साथ विकास के अग्रिम पथ पर पहुच सके ।

