मारवाड़ी युवा मंच व " मऊ चेतना " महिला शाखा द्वारा राजस्थान भवन में आज " सब-जन ऊनी वस्त्र वितरण शिविर " का आयोजन किया गया जिसमें 66 जरूरतमंदों में ऊनी किट जिसमें से प्रत्येक में इनर सेट,ऊनी टोपी व मोजे थे का वितरण किया गया|
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्री कृष्णा खंडेलवाल,अध्य्क्ष, राजस्थान सेवा समिति,श्री बाबूलाल अग्रवाल व श्री अंकित खंडेलवाल,अध्य्क्ष-सचिव,मायुम व श्रीमती रितु अग्रवाल व श्रीमती प्रियंका सर्राफ,अध्य्क्ष-सचिव," मऊ चेतना " महिला शाखा व संस्था सदस्यों की सक्रिय उपस्थिति रहीं|
कार्यक्रम के अंत में अध्य्क्ष श्री बाबूलाल अग्रवाल द्वारा सब-जन कार्यक्रम की सफलता पर कार्यकर्ताओं व दानदाताओं को धन्यवाद ज्ञापित किया गया व अन्य संस्थाओं से भी इस नेक कार्य में आगे आने व निर्धनजनों की सेवा करने की अपील की |
