क्लिनिक के नाम पर चल रहे है अवैध हॉस्पिटल

  विश्व हिंदू महासंघ ने मुख्यमंत्री से की शिकायत

    एंकर - उत्तर प्रदेश में फर्जी तरीके से क्लिनिक के नाम पर हॉस्पिटल चला रहे चिकित्सकों के खिलाफ विश्व हिंदू महासंघ के जिलाध्यक्ष आशुतोष सिंह ने मुख्यमंत्री के नाम से संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौप ।   वही विश्व हिंदू महासंघ ने जनपद के चिकित्सकों द्वारा जेनरिक दवाइयों को धड़ल्ले हो रहे उपयोग को लेकर आवाज उठाई है ।


   विश्व हिंदू महासंघ के जिलाध्यक्ष आशुतोष सिंह ने बताया कि जनपद में चिकित्सकों द्वारा अवैध रूप से बिना अनुमति के क्लिनिक की जगह हॉस्पिटल के नाम मरीजो से धन उगाही कर रहे है । वहीं मरीजो को जेनरिक दवाइया देकर आर्थिक शोषण कर रही हैं । इसे तत्काल बंद होना चाहिए । यही नही जनपद के झोला छाप डॉक्टरों की वजह से मरीजो की आर्थिक एवं जान दोनों जोखिम में पड़ रहा है । उत्तर प्रदेश सरकार के माध्यम से जनपद में स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर एवं गरीबों का उपचार बेहतर एवं आर्थिक शोषण न हो यह चाहते हैं ।
Mau news, mau khabar, hindi net news