सघन मिशन इंद्र धनुष और एनिमिया मुक्त भारत अभियान।



सघन मिशन इंद्र धनुष और एनिमिया मुक्त भारत अभियान।        श्री सुरेश पासी जी, मा0 राज्यमंत्री गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग तथा मा0 प्रभारी मंत्री जनपद मऊ द्वारा एनिमिया मुक्त भारत अभियान एवं सघन मिशन इन्द्रधनुष 2.0 अभियान का शुभारम्भ प्राथमिक विद्यालय ख्वाजाजहाॅपुर में किया गया। उक्त अवसर पर मा0 मंत्री जी द्वारा बताया गया कि सघन मिशन इन्द्रधनुष का मुख्य उद्देश्य टीकाकरण करना है इसमें बच्चों का टीकाकरण जानलेवा बिमारियों से बचने के लिए किया जाता है। मा0 मंत्री जी द्वारा बताया गया कि इस अभियान का यह उद्देश्य है कि जो हमारे बच्चे वह स्वस्थ्य रहे जब वह स्वस्थ्य रहेंगे तभी हमारा देश, प्रदेश, मण्डल एवं गांव की प्रगति होगी। मा0 मंत्री जी द्वारा एनीमिया के बारे में बताया गया कि खुन की कमी से यह बिमारी होती है जिस प्रकार हम वृक्ष लगाते है उसे निरन्तर खाद एवं पानी देते रहते है तो आगे चलकर वही वृक्ष हमें फल एवं छाया देता है उसी प्रकार हमारे शरीर में खुन का रहना भी अतिआवश्यक है जब खुन की कमी होती है तो अनेक प्रकार की बिमारिया होती है। इसलिए अपने शरीर का ध्यान अवश्य रखे तथा खाद्य पदार्थाे का सेवन समय-समय से करते रहे। उक्त अवसर पर मा0 मंत्री जी द्वारा उपस्थिति सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये कि एनीमिया मुक्त टीकाकरण के प्रति लोगो को जागरूक करें तथा टीकाकरण करवाने के लिए प्रेरित करें। उक्त अवसर पर मा0 मंत्री जी द्वारा डायरिया से बचने के लिए बच्चो को दवा पिलाई गयी तथा गर्भवती महिलाओ को आयरन की गोली भी दी गई।