भाजपा कार्यालय पर जगत प्रकाश नड्डा का जन्म दिन मनाया गया ।


भाजपा कार्यालय पर जगत प्रकाश नड्डा का जन्म दिन मनाया गया ।
          भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का जन्म दिन भाजपा के कार्यकर्ताओं ने जनपद कार्यालय पर धूमधाम से मनाया।
           प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हौसला प्रसाद उपाध्याय ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि, जगत प्रकाश नड्डा के व्यक्तित्व से हम सब को सीख लेने की आवश्यकता है। नड्डा जी बेहद ही सरल स्वभाव के मिलनसार व्यक्ति है। नड्डा जी बेहद मझे हुए और कुशल नेतृत्वकर्ता है।

           वरिष्ठ भाजपा नेता अरविंद सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में कुशल संगठन कर्ता के रूप में जगत प्रकाश नड्डा जी की पहचान है, नड्डा जी का व्यक्तित्व और सफलता पूर्वक संगठन में संचालन इन्हीं की बदौलत राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के सम्मानजनक पद तक पहुंचे।
           जिला महामंत्री आनंद प्रताप सिंह ने कहा कि, जनपद के समस्त कार्यकर्ता आज अपने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा जी का जन्मदिवस मिष्ठान वितरित करते हुए हसी खुशी मना रहे हैं। यह हम सब के लिए सौभाग्य का विषय है कि भारतीय जनता पार्टी के पास कुशल नेतृत्व कर्ताओं कि क्रमशः पूरी जमात है।
           इस अवसर पर संजय पांडेय,विनोद वर्मा कृष्ण कान्त राय,राकेश तिवारी,पवन प्रधान,अनिल यादव,राजीव जौहरी,सचिंद्र सिंह,अभिषेक राय,मंगल पाण्डेय,पीयूष साहनी,सुनील यादव,सूरज चौहान, सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।