उत्तर प्रदेश के मऊ जनपद के घोसी तहसील स्थित घोसी सहकारी चीनी मिल करोड़ों रुपए के घाटे में चल रही है करोड़ों रुपए के घाटे में चलने के बावजूद भी एक बार फिर घोसी चीनी मिल में गन्ना पेराई सत्र का शुभारंभ जिले के जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी व उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री सुरेश पासी के साथ में घोसी विधानसभा के विधायक विजय राजभर के द्वारा चीनी मिल में गन्ना पेराई सत्र का शुभारंभ हवन पूजन के साथ कर दिया गया है वर्षों से लगातार घाटे में चल रही इस बार चीनी मिल को मुनाफा दिलाने के लिए प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री सुरेश पासी ने आश्वासन दिया कि प्रदेश की जो भी चीनी मिले घाटे में चल रही हैं उनमें मुनाफा कमाने के लिए हमारी सरकार एथेनॉल प्लांट के साथ-साथ बिजली उत्पादन का भी काम करने की तैयारी कर रही है जिसके माध्यम से हम लोग घोसी चीनी मिल के साथ-साथ और भी प्रदेश की दूसरी चीनी मिलों में जो घाटा हुआ है उसको दूर करने का काम करेंगे ।
चीनी मिल में काम करने वाले कर्मचारियों का कहना है कि पिछले 6 महीने से मिल कर्मचारियों का वेतन समय से नहीं मिला है जिसकी वजह से उन्हें तमाम तरह की दुश्वारियां झेलनी पड़ रही है ।चीनी मिल में काम करने वाले कर्मचारियों का कहना है कि पिछले 6 महीने से मिल कर्मचारियों का वेतन समय से नहीं मिला है चीनी मिल को लगातार घाटे में चलने की वजह से समय से उनके वेतन का भुगतान नहीं हो पाता हालांकि इसके अलावा किसानों के गन्ना मूल्य का भुगतान समय से नहीं हो पाता जिससे किसानों के घर में भी बदहाली रहती है। हालांकि एक बार फिर चीनी मिल गन्ना पेराई सत्र का शुभारंभ कर दिया गया है।
चीनी मिल के गन्ना पेराई सत्र के शुभारंभ में पहुंचे प्रदेश सरकार के मंत्री व जनपद के प्रभारी मंत्री सुरेश पासी ने मीडिया के साथ बातचीत करते हुए कहा कि आज से घोसी चीनी मिल में पेराई सत्र का शुभारंभ हो चुका है। जिससे किसानों के घर खुशहाली आएगी वही घाटे में चल रही चीनी मिल के बारे में कहा कि हमारी सरकार के द्वारा प्रयास किया जा रहा है। चीनी मिल जो घाटे में चल रही है उसमें किस तरीके से मुनाफा कमाया जा सके इसके लिए सरकार प्रयास कर रही है ,चीनी मिल में एथेनॉल प्लांट के साथ-साथ बिजली उत्पादन करने का भी काम करेगी । जिससे चीनी मिल की आमदनी बढ़ जाए और जो घाटा है, उसको कम किया जा सके। हालांकि चीनी मिलों के द्वारा जो वर्तमान में चीनी तैयार की जाती है, उसमें लागत अधिक लगती है ,और बाजार में कम मूल्य की चीनी मिलती है । जिसकी वजह से यह लगातार घाटा रहता है, सरकार इस घाटे को दूर करने के लिए यह सब प्रयास कर रही है। ताकि घाटा दूर हो सके और जो किसानों की समस्या है वह खत्म हो, वही चीनी मिल के कर्मचारियों द्वारा वेतन नहीं मिलने को लेकर आए दिन पत्रक दिए जाने के मामले में मंत्री सुरेश पासी ने कहा कि जब चीनी मिल का घाटा दूर हो जाएगा तो यह सारी समस्याएं अपने आप ही दूर हो जाएंगे। हालांकि इस इन सब समस्याओं के पीछे प्रदेश की पिछली सरकार में भी जिम्मेदार ठहराया। कहा कि उनके कार्यकाल के दौरान प्रदेशभर की सभी चीनी मिलें घाटे में चल रही थी। जिसकी वजह से यह समस्या चली आ रही है । क्योंकि पिछली सरकारों ने चीनी मिल की तरफ और गन्ना किसानों की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया। जिस वजह से यह समस्या बनी हुई है ।हालांकि सरकार ढाई वर्ष पूरे हो गये हैं और हम लोगों ने ढाई वर्षो के दौरान किसानों के गन्ना मूल्य का अधिक से अधिक भुगतान करने का काम किया है। और आने वाले समय में चीनी मिल को मुनाफे तब्दील करने का काम हमारी सरकार के द्वारा किया जा रहा है।
इलाके के स्थानीय निवासी अब्दुल कयूम अंसारी ने कहा कि चीनी मिल की स्थिति बदहाल हो चुकी है। सरकार चीनी मिल की तरफ कोई ध्यान नहीं देती है। जिसकी वजह से गन्ना किसान और चीनी मिल के कर्मचारियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
वही इलाके के दूसरे लोग शिवाकांत का कहना है कि चीनी में करीब दो अरब रुपए के घाटे में चल रही है । उसके बावजूद भी सरकार की तरफ से कोई ज्यादा ध्यान नही देती है जिसकी वजह से यह परेशानी सामने आती है ।
Ghosi news, ghosi chini mill, mau news, mau khabar, hindi net news
