मऊनाथ भंजन थाना दक्षिण टोला स्थित मोहल्ला हमीदपुरा चट्टी के पास स्थित खेत में मोबाइल टावर के करीब एक नौजवान की लाश मिलने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया प्राप्त सूचना के अनुसार आज सुबह कुछ लोगों ने खेत में एक नौजवान की लाश पड़ी हुई देखी तो शोर मचाना शुरू किया जिसके बाद आनन-फानन में सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई भीड़ में से किसी एक ने दक्षिण टोला थाना पुलिस को इसकी सूचना दी सूचना पाकर दक्षिण टोला थाना पुलिस मौके पर पहुंची प्राप्त सूचना के अनुसार ३० साल शकील अहमद निवासी हमीदपुरा का किसी ने ईंट पत्थर से सर को कूंच कूंच कर कत्ल कर दिया और लाश को खेत में फेंक दिया मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर अभी वैधानिक कार्यवाही कर रही है
Mau news, latest mau murder news, dakhin tola maut, dakkhin tola mau murder news, dakkhin tola mau, hamidpur mau murder
