नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष का भाजपाइयों ने किया स्वागत
मऊ। यूपी के जनपद मऊ में भाजपा के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष प्रवीण गुप्ता का जिले में आगमन पर रविवार को स्वागत किया गया. इस दौरान गाजे-बाजे के साथ पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने फूल-मालाओं से नए जिलाध्यक्ष का स्वागत किया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ ही विधायक विजय राजभर भी मौजूद रहे. बता दें कि जिलाध्यक्ष घोषित होने से पहले प्रवीण गुप्ता जिला ईकाई में महामंत्री के पद पर रहे. वहीं इससे पहले जिलाध्यक्ष पद पर दुर्गविजय राय रहे.
मीडिया से बात करते हुए प्रवीण गुप्ता कहा कि एक सामान्य कार्यकर्ता को पार्टी ने जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी है. यह मेरे लिए अकल्पनीय था, जिलाध्यक्ष पद की बड़ी जिम्मेदारी है और मैं कार्यकर्ताओं के सहयोग से पार्टी को नई ऊंचाई पर ले जाने का काम करूंगा.
बाइट-प्रवीण गुप्ता (भाजपा जिलाध्यक्ष )
Bjp mau, mau bjp, mau jiladyach, jiladyach bjp mau, arrival of jiladyach in mau
बाइट-प्रवीण गुप्ता (भाजपा जिलाध्यक्ष )
Bjp mau, mau bjp, mau jiladyach, jiladyach bjp mau, arrival of jiladyach in mau
