ANCHOR:---उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में आमजन को यातायात नियमों का पालन करके जीवन को खुशहाल बनाने का लक्ष्य लेकर यातायात माह नवम्बर का शुभारम्भ किया गया। नगर क्षेत्र के गाजीपुर तिराहे पर शुक्रवार को फीता काटकर यातायात माह का शुभारम्भ एसपी अनुराग आर्य़ द्वारा किया गया। इसके बाद बाइक जुलुस निकाल कर नगर वासियों को बाइक चलाते समय हेलमेट और करा चलाते समय सीट बेल्ट लगाने के लिए जागरुक किया गया। पिछले 01 नबम्बर माह 2018 से 31 अक्टूबर 2019 तक 124 लोगों ने सङक हादसें में अपनी जांन को गवाया है। जिनमें से अधिकांश मौते यातायात नियम का पालन नही करने से हुई।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य़ ने बताया कि पहली नवम्बर को यातायात माह का शुभारंभ किया गया है। इस माह में पुलिस दो पहलुओं पर काम करेगी। पहला जिलेभर में यातायात व्यवस्था को सरल और आसान बनाया जायेगा। जाम की समस्या से निजात मिले, इसके लिए सभी पुलिस अधीकारियों को जागरुकता फैलाने का निर्देश दिया जायेगा। इसके अलावा जनपद वासियों को जागरुक किया जायेगा कि वह वाइक चलाते समय हेलमेट का उपयोग करे और कार चलाते समय सीट बेल्ट जरुर लगाये। क्योकि सङक हादसें के वक्त सबसे अधिक जान सिर्फ सिर में चोट लगने की वजह से चली जाती है। इसलिए यातायात नियमों के साथ ही अपने जान की भी सुरक्षा लोग स्वय करे।
वाइट-1- अनुराग आर्य़ (एसपी, मऊ)