उत्तर प्रदेश सरकार में पंचायती राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार उपेन्द्र तिवारी का आगमन जनपद में हुआ।



          पंचायती राज्यमंत्री ने घोसी विधान सभा के अन्तर्गत आने वाले मुंगमास, मुंगेशसर,लुदुही,बेलासुलतानपुर,मझवारा,सेमरी,कसारा इत्यादि गावों में भ्रमण करते हुए केंद्र तथा प्रदेश सरकार की  योजनाओं से स्थानीय निवासियों को अवगत कराते हुए कहा कि, केंद्र की मोदी सरकार ने गरीबों पिछड़ों के हित में जितनी कल्याणकारी योजनाएं चलाई है उतनी आजाद भारत के किसी प्रधानमंत्री ने नहीं चलाई। प्रधानमंत्री ने निर्धन परिवारों के लिए आवास,उज्जवला, लाखों कृषकों की रीढ़ माफी,साथ ही आयुष्मान जैसी योजना जिसने लाखों गरबों को निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं दी, इन तमाम योजनाओं के माध्यम से बिना किसी भेदभाव के चाहे वो किसी भी जाति धर्म या पंथ का हो सबको इसका लाभ दिया जा रहा है। मोदी जी ने गर्भ ठहरने से लेकर मृत्यु तक आर्थिक कष्ट की चिंता करते हुए व्यवस्था की है।प्रधानमंत्री ने 123 योजनाओं की सिर्फ घोषणा ही नहीं की बल्कि उसे लागू भी किया।
              प्रदेश सरकार ने योगी जी के नेतृत्व में भ्रष्टाचार तथा अपराध की कमर तोड़ कर रख दी है। अब किसी अपराधी का जेल से वसूली का फोन नहीं आता है क्योंकि उस पता है कि अगर उसने ऐसा काम किया तो उसका क्या अंजाम होगा।
              अतः घोसी विधानसभा के उपचुनाव में भाजपा के प्रत्यासी विजय राजभर के पक्ष में मतदान करते हुए मोदी जी तथा योगी जी के हाथों को मजबूत बनाए।
              इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष उपेन्द्र दत्त शुक्ल,योगेन्द्र राय,सहजानंद राय,विजय नारायन शर्मा,गिरिजाराय,सुधाकर राय,धर्मेन्द्र,गिरीश,कृष्ण कान्त सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।