छोटे व्यापारियों के उत्पीड़न के खिलाफ समाजवादी व्यापार सभा ने उठाई आवाज, राज्यपाल को भेजा ज्ञापन


Uploaded Image

दीपावली पर्व से पूर्व खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा सैंपल जांच एवं निरीक्षण के नाम पर फुटकर व्यापारियों, हलवाई, परचून दुकानदारों एवं अन्य छोटे खाद्य कारोबारियों के कथित आर्थिक एवं मानसिक उत्पीड़न का मामला सामने आने पर समाजवादी व्यापार सभा ने कड़ा विरोध जताया है।

इस संबंध में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री एवं पीडीए जननायक मा0 श्री अखिलेश यादव जी की मंशा के अनुरूप तथा समाजवादी व्यापार सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मनीष जगन अग्रवाल जी की सहमति से,समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष मा0 श्री प्रदीप जायसवाल जी के निर्देशानुसार समाजवादी  व्यापार सभा  जनपद मऊ के जिलाध्यक्ष शिवम् कुमार सोनी के नेतृत्व में महामहिम राज्यपाल, उत्तर प्रदेश को जिलाधिकारी मऊ के माध्यम से ज्ञापन भेजकर छोटे एवं फुटकर व्यापारियों के हितों की रक्षा की मांग की गई।

ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि सैंपल जांच एवं निरीक्षण की प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी बनाई जाए। दीपावली जैसे महत्वपूर्ण त्योहार के अवसर पर छोटे व्यापारियों को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए तथा यदि किसी अधिकारी द्वारा नियमों की आड़ में व्यापारियों का आर्थिक एवं मानसिक उत्पीड़न किया जा रहा है तो उसकी निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई की जाए।

इस अवसर पर समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश सचिव अभिषेक मद्धेशिया  की ओर से कहा गया कि संगठन खाद्य सुरक्षा से जुड़े नियमों और कानूनों का विरोध नहीं करता, बल्कि नियमों के नाम पर निर्दोष छोटे व्यापारियों के साथ होने वाले अन्याय और उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठा रहा है।

जिलाध्यक्ष शिवम् कुमार सोनी ने कहा कि छोटे व्यापारी त्योहारों के समय अपनी पूरी पूंजी लगाकर कारोबार करते हैं और परिवार का भरण-पोषण करते हैं। ऐसे समय में यदि उन्हें अनावश्यक जांच, कार्रवाई और दबाव का सामना करना पड़े तो उनके व्यापार और आजीविका पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।

उन्होंने कहा कि समाजवादी व्यापार सभा व्यापारियों के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों की रक्षा के लिए सदैव संघर्ष करती रहेगी। छोटे एवं मध्यम व्यापारियों के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

समाजवादी व्यापार सभा ने स्पष्ट किया कि व्यापारी हितों की रक्षा और उत्पीड़न के खिलाफ संगठन का संघर्ष निरंतर जारी रहेगा ज्ञापन सौंपने में अभय गुप्ता, आदित्य राजभर, प्रीतम मद्धेशिया, वेद सोनकर,उमेश यादव ,अंकित मद्धेशिया,