मऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर 26 अक्टूबर 2026, सोमवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। शासन की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, पहले से घोषित वर्ष 2025 के सार्वजनिक अवकाशों की सूची में संशोधन करते हुए यह निर्णय लिया गया है।
उत्तर प्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन अनुभाग की ओर से 25 अक्टूबर 2026 को जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर सोमवार, 26 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश रहेगा।
शासन ने स्पष्ट किया है कि यह अवकाश निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट, 1881 के अंतर्गत घोषित नहीं किया गया है।
इस संबंध में शासन स्तर पर सम्यक विचारोपरांत निर्णय लिया गया है। जारी आदेश के अनुसार, पूर्व में जारी अवकाश संबंधी विज्ञप्ति के शेष प्रावधान यथावत रहेंगे।
महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर घोषित इस सार्वजनिक अवकाश से प्रदेश के सरकारी कार्यालयों में सोमवार को अवकाश रहेगा।
