यूपी में भारी बारिश का अलर्ट, 6 से 8 डिग्री तक गिर सकता है तापमान


Uploaded Image

 उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने के आसार हैं। 29 और 30 अक्टूबर को बारिश का अलर्ट जारी किए जाने की सूचना है। मौसम में बदलाव के चलते तापमान में 6 से 8 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना जताई गई है।

बंगाल की खाड़ी में उठे तूफान के प्रभाव से प्रदेश में मौसम बदल सकता है। 31 अक्टूबर तक मौसम में बड़े बदलाव की संभावना है।