भारतीय अटल सेवा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष बनीं कृष्णा खंडेलवाल,पुनः मनोनयन पर आवास पहुंचकर किया गया सम्मानित


Uploaded Image

मऊ में भारतीय अटल सेवा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष पद पर श्रीमती कृष्णा खंडेलवाल को प्रदेशीय कार्यकारिणी द्वारा पुनः मनोनीत किए जाने पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया... उनके सहादतपुरा स्थित आवास पर पहुंचकर संगठन के पदाधिकारियों ने अंगवस्त्र और बुके देकर सम्मानित किया तथा उनके कार्यों की सराहना की...
वीओ
भारतीय अटल सेवा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष पद पर श्रीमती कृष्णा खंडेलवाल को प्रदेशीय कार्यकारिणी द्वारा पुनः मनोनीत किए जाने पर उनके सहादतपुरा स्थित आवास पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया...
इस दौरान प्रदेशीय महामंत्री ऋषिकेश पांडेय ने बताया कि कृष्णा खंडेलवाल जनपद के सभी कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता करती रही हैं और भारतीय अटल सेवा उत्तर प्रदेश के उद्देश्यों को पूरा करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है...
उन्होंने शिक्षा में कमजोर बच्चों की सहायता करने, देव दीपावली के अवसर पर 1100 दीपकों का दीपदान कराने और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने जैसे कार्यों की सराहना की...
वहीं भारतीय अटल सेवा महिला मोर्चा की सह प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती संगीता द्विवेदी ने अंगवस्त्र देकर सम्मानित करते हुए कहा कि कृष्णा खंडेलवाल के जिला अध्यक्ष बनने के बाद संगठन को मजबूती मिली है... आने वाले दिनों में संगठन द्वारा विविध प्रकार के सामाजिक और जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे..