समाजवादी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए सबसे पहले चुनावी शंखनाद करते हुए अपने 5 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है।
मंगलवार देर रात सपा प्रमुख अखिलेश यादव के हस्ताक्षर से जारी इस लिस्ट में *"होगा पीडीए के नाम, अबकी एकजुट मतदान"* के नारे के साथ पश्चिमी उत्तर प्रदेश और बुंदेलखंड के समीकरण साधने की कोशिश की गई है।
घोषित प्रत्याशी -
1. दुबारा प्रतियाशी घोषित उमर अली खान - बेहट विधानसभा (01), सहारनपुर
2. एक बार दुबारा फिर आशु मलिक - सहारनपुर विधानसभा (04), सहारनपुर
3. नाहिद हसन - कैराना विधानसभा (08), शामली
4--श्री महबूब अली - अमरोहा विधानसभा (41), अमरोहा
5---श्रीमती ज्योति लोधी - ललितपुर विधानसभा (226), ललितपुर
सहारनपुर से एक बार फिर आशु मलिक को दोबारा प्रत्याशी घोषित किया गया है, वहीं उमर अली खान को भी बेहट से प्रत्याशी घोषित किया गया है। सांसद इकरा हसन के भाई नाहिद हसन को कैराना से उतारा गया है।
