अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी, जोन वाराणसी द्वारा पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ़ परिक्षेत्र, आजमगढ़ एवं पुलिस अधीक्षक मऊ द्वारा दुर्गा पूजा व दशहरा के संवेदनशील स्थान, कार्यक्रम स्थलों (रामलीला, भरत मिलाप आदि) का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा, संबंधित अधिकारियों को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश।

दुर्गा पूजा व दशहरा पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के दृष्टिगत अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन वाराणसी  नवीन अरोड़ा, पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ़ परिक्षेत्र, आजमगढ़ सुनील कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक मऊ  सर्वेश कुमार मिश्रा द्वारा जनपद मऊ में दुर्गा पूजा पंडालों, रामलीला एवं दशहरा से संबंधित कार्यक्रम स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान कार्यक्रम स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था तथा श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी पूजा पंडालों एवं कार्यक्रम स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए तथा संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता बरती जाए।

इसके अतिरिक्त आयोजकों से समन्वय स्थापित कर आवश्यक सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित करने, यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने, अग्निशमन एवं आपातकालीन व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां पूर्ण रखने के निर्देश दिए गए।

अधिकारियों ने संबंधित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देशित किया कि पर्व के दौरान सतर्क दृष्टि रखते हुए शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना सुनिश्चित करें, ताकि सभी धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम सुरक्षित वातावरण में सकुशल संपन्न हो सकें।
Uploaded Image Uploaded Image